"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले का विवरण:
प्रार्थी भागवत प्रसाद राठौर, निवासी घघरा थाना खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पाण्डेय रोड लाइन्स में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। दिनांक 07 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7 बजे वह बिरगहनी महावीर कोलवासरी में ड्राइवरों को खर्च देने गया था। उसी दौरान मौके पर मौजूद नवीन रात्रे, रमन सांडे, सत्येन्द्र जोशी, करूपाल सांडे और अजीत कुमार पाटले ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 325/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. नवीन रात्रे (25 वर्ष)

2. रमन सांडे (20 वर्ष)

3. सत्येन्द्र जोशी (19 वर्ष)

4. करूपाल सांडे (26 वर्ष)

5. अजीत कुमार पाटले (26 वर्ष)
सभी निवासी – बिरगहनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

कार्यवाही में योगदान:
थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि कौशल सिदार, प्र.आर. गजाधर पाटनवार एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More