"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की छापेमार कार्यवाही

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम गोमदा एवं थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करनौद में छापेमार कार्यवाही की है।

कार्यवाही के दौरान पुलिस को विभिन्न स्थानों पर लावारिस हालात में 100 बोरी महुआ लाहन मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही, कच्ची महुआ शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला चूल्हा एवं सिल्वर का तबेला भी बरामद कर नष्ट किया गया।

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More