
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अपने धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गुरुजी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
गृहप्रवेश कार्यक्रम का माहौल धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब और उनके परिवार को नए घर की मंगलकामनाएं दीं तथा इसे एक नए अध्याय की शुभ शुरुआत बताया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author: Kpn 24
Post Views: 485










