"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग बालिका के अपहरण व अनाचार के आरोपी को जिला रायपुर से गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में थाना सारागांव पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर अनाचार करने वाले आरोपी को जिला रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गंभीरता से घटित अपराध में शामिल पाए जाने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी शिवकुमार सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी चोरिया, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 BNS, 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

मामले का विवरण:
दिनांक 21 मई 2025 को सुबह लगभग 07:00 बजे नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की सूचना थाना सारागांव में प्राप्त हुई। पुलिस ने रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से अपहृता बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर जिला रायपुर ले जाने और अनाचार करने की बात स्वीकार की। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का योगदान:
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष चौबे, थाना प्रभारी सारागांव, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, आर. शंकर जयकिशन, ईश्वर पटेल, म.आर. ममता पटेल एवं थाना स्टाफ सारागांव का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More