"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और पत्तियाँ बरामद

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पकरिया में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹5040 नगद राशि और 52 पत्ती ताश बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी ने किया।

पुलिस टीम ने देर रात रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम —

1. मनीराम मेहर, उम्र 50 वर्ष, ग्राम पकरिया

2. अर्जुन यादव, उम्र 50 वर्ष, ग्राम पकरिया

3. इंदल यादव, उम्र 37 वर्ष, ग्राम पकरिया

4. मुन्ना यादव, उम्र 49 वर्ष, ग्राम पकरिया

5. भुवन भास्कर, उम्र 49 वर्ष, ग्राम पकरिया

6. राजू केंवट, उम्र 32 वर्ष, ग्राम पकरिया

7. रमेश टण्डन, उम्र 40 वर्ष, ग्राम पामगढ़

8. श्रीपाल सोनवानी, उम्र 34 वर्ष, पामगढ़ वार्ड क्रमांक 03

9. सक्कुराम खुसरो, उम्र 50 वर्ष, चण्डीपारा वार्ड क्रमांक

10. अजय टण्डन, उम्र 55 वर्ष, पामगढ़

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल एवं थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More