"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आमजन को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केन्द्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने प्रत्येक वितरण केन्द्र पर प्रति सप्ताह शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे पात्र हितग्राहियों को आवेदन, जानकारी और मार्गदर्शन में सुविधा हो।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पाम्प्लेट, बैनर और पोस्टर सार्वजनिक स्थलों, शासकीय भवनों एवं पंचायत परिसरों में लगाए जाएं। साथ ही, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, बैंकर्स तथा वेंडरों की संयुक्त बैठक आयोजित कर योजना के लाभों की जानकारी दी जाए।

उन्होंने कहा कि जनजागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा अनुदान की राशि के बारे में विस्तार से बताया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को भी इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी, कार्यपालन अभियंता आर.के. चौहान, कार्यपालन अभियंता अजय भारद्वाज, एजेंसी वेंडर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

🟡 आवेदन की प्रक्रिया

1️⃣ रजिस्ट्रेशन: हितग्राही सबसे पहले भारत सरकार की वेबसाइट 👉 pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्टर करें।
राज्य एवं विद्युत वितरण कंपनी का चयन करें, कन्ज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

2️⃣ लॉग-इन: मोबाइल नंबर व कन्ज्यूमर नंबर से लॉग-इन कर रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें।

3️⃣ अनुमोदन एवं इंस्टालेशन: आवेदन स्वीकृत होने पर विभाग में पंजीकृत वेंडर से सौर संयंत्र लगवाएं।

4️⃣ नेट मीटर: इंस्टालेशन पूर्ण होने के बाद नेट मीटर हेतु आवेदन करें।

5️⃣ निरीक्षण एवं प्रमाणपत्र: डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण उपरांत पोर्टल से प्रमाणपत्र जारी होगा।

6️⃣ सब्सिडी प्राप्ति: कमिशनिंग रिपोर्ट एवं बैंक विवरण पोर्टल में अपलोड करने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी राशि बैंक खाते में प्राप्त होगी।

🟢 योजना अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी

रूफटॉप सोलर क्षमता कुल लागत (रु.) केन्द्र सरकार का अनुदान राज्य सरकार का अनुदान हितग्राही अंश / ऋण

1 किलोवाट ₹60,000 ₹30,000 ₹15,000 ₹15,000
2 किलोवाट ₹1,20,000 ₹60,000 ₹30,000 ₹30,000
3 किलोवाट ₹1,80,000 ₹78,000 ₹30,000 शेष राशि (6% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध)

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिलों में राहत देगी, बल्कि हर घर को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More