"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पामगढ़ पुलिस का एक्शन — अवैध शराब माफिया पर गिरी गाज

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गोरेलाल कश्यप (55 वर्ष) पिता स्व. कुसुवा कश्यप, निवासी सेमरिया, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹1400 बताई गई है।

थाना पामगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 508/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। उन्होंने जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं।

कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आरक्षक अजय कंवर, आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, श्याम सरोज ओगरे, महेन्द्र राज, राघवेन्द्र, हरप्रसाद सिन्हा और महिला आरक्षक ममता कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More