"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

युवा नेतृत्व से नयी दिशा की उम्मीद” — छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, जांजगीर-चांपा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को दी हार्दिक शुभकामनाएं

KPN24:- छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ, जांजगीर-चांपा इकाई ने नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संघ ने इस अवसर को “संगठन के लिए गर्व और नई प्रेरणा का क्षण” बताया।

संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि

“ चंद्रकांत पाण्डेय एक ऊर्जावान, दूरदर्शी और समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई गति और दिशा मिलेगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि श्री पाण्डेय, संघ के कर्मठ सदस्य कोमल पाण्डेय के सुपुत्र हैं। संघ परिवार ने इसे “सेवा और संस्कार की परंपरा का निरंतरता” बताया।

संघ की ओर से जानकारी दी गई कि निकट भविष्य में विशेष बैठक आयोजित कर चंद्रकांत पाण्डेय जी को जांजगीर आमंत्रित किया जाएगा, जहां संगठन की ओर से उनका सत्कार और सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर जिलेभर के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष संतोष राठौर ने आगे कहा —

“यह चयन केवल एक पद का नहीं, बल्कि नई सोच और एकता के प्रतीक का चयन है। हमें गर्व है कि हमारे अपने परिवार से ऐसा नेतृत्व उभरा है जो संगठन के गौरव को और ऊंचाई देगा।”

संघ ने अंत में कोमल पाण्डेय को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सक्रियता और समर्पण भावना सदैव संगठन की प्रेरणा रही है।

पूरा संघ परिवार इस उपलब्धि पर प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More