"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार — अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 22 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपाल श्रीवास (उम्र 52 वर्ष), निवासी बरगंवा थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को रेड कार्यवाही के दौरान पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹4400 बताई जा रही है, जब्त की गई।

थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 544/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. विकास मिश्रा एवं आरक्षक भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More