"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

NH-49 पर मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे — अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अपराधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। इसी कड़ी में थाना अकलतरा पुलिस ने नेशनल हाईवे NH-49 पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

झपटमारी में लूटा गया मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई जा रही है, को पुलिस ने बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
नितेश यादव, उम्र 20 वर्ष
निवासी – खैरा (जयरामनगर), थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

मामला क्या है?

मामले का विवरण के अनुसार, प्रार्थी रसीद खान निवासी पाटनवार कॉलोनी, कमला ज्ञान विद्यालय तिफरा के पीछे, यदुनंदन बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 29 सितंबर 2025 की रात लगभग 2:30 बजे वह अपने ड्राइवर के साथ जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहा था।

रास्ते में अकलतरा ओवरब्रिज (NH-49) पार करने के बाद पीकअप वाहन का डीजल खत्म हो गया। ड्राइवर को वहीं छोड़कर वह पास के पेट्रोल पंप से 5 लीटर डीजल लेकर पैदल लौट रहा था।

सुबह करीब 4:00 बजे, अर्जुनी चौक से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचते ही तीन अज्ञात युवक बाइक से आए और प्रार्थी से मारपीट कर उसका मोबाइल झपट कर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492/2025, धारा 115(2), 304(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने साइबर तकनीकी का उपयोग कर आरोपियों का पता लगाया। मुख्य आरोपी नितेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 25 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में
निरीक्षक भास्कर शर्मा,
प्रधान आरक्षक विवेक सिंह,
आरक्षक गौकरण राय एवं राजकुमार पांडेय का योगदान सराहनीय रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More