
KPN24:- जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत आने वाले सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण एक बार फिर गूंज उठेगा। ग्राम के बस स्टैंड चौक स्थित कश्यप निवास में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 26 अक्टूबर, रविवार से किया जा रहा है।
कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित गीताराम तिवारी द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर वाणी में भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य लीला कथा का रसपान कराएंगे।
यज्ञ का प्रारंभ कलश यात्रा, बेदी पूजन और षट्ध्यायी पाठ के साथ होगा। प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन प्रातः पूजन, अभिषेक एवं संध्या आरती के आयोजन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
कथा के मुख्य प्रसंग इस प्रकार होंगे —
27 अक्टूबर (सोमवार): भागवत प्रारंभ, परीक्षित जन्म, हिरण्याक्ष वध
28 अक्टूबर (मंगलवार): कपिल देव हूति उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, ऋषभदेव चरित्र
29 अक्टूबर (बुधवार): अजामिल व प्रहलाद चरित्र
30 अक्टूबर (गुरुवार): गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, मनुवंश वर्णन, रामावतार व कृष्णावतार
31 अक्टूबर (शुक्रवार): पूतना उद्धार, बाललीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रुक्मिणी विवाह
1 नवम्बर (शनिवार): भगवान का विवाह, सुदामा चरित्र
2 नवम्बर (रविवार): कृष्ण-उद्धव संवाद, परमधाम गमन, परीक्षित मोक्ष, तुलसी विवाह
3 नवम्बर (सोमवार): विष्णु सहस्रनाम पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, ब्राह्मण भोज एवं कथा विराम
इस सात दिवसीय कथा यज्ञ को सफल बनाने के लिए कश्यप परिवार एवं ग्रामवासी एकजुट होकर तन, मन, धन से तैयारियों में जुटे हैं।
इस अवसर पर श्रीमती सहोदराबाई अवध बिहारी कश्यप, श्रीमती रामबाई स्व. गोविन्द कश्यप, श्रीमती दुलौरिन बालकृष्ण पाल, श्रीमती भारती लोकेश कुमार, श्रीमती ज्योति लोकेश कश्यप सहित नीरज कश्यप, दीपक कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, भव्य कश्यप और समस्त कश्यप परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का यह अनोखा संगम न केवल ग्राम बिर्रा, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक धार्मिक उत्सव और आत्मिक अनुभव साबित होगा।










