"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री हेतु परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  थाना जांजगीर और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि केरा रोड स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में नशीली टेबलेट लेकर बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बुलेट मोटरसाइकिल के साथ मिला, जिसे पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान सन्नू कश्यप (आयु 33 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़पार, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 4320 नग पाइवोन स्पा प्लस नशीली टेबलेट बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,768 बताई गई है। इसके अलावा एक बुलेट मोटरसाइकिल, ₹8,000 नगद रकम और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ सहित सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में यह एक प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More