
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस जांजगीर-चांपा ने एक विशेष “यातायात जनजागरूकता अभियान” शुरू किया है।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
10 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी देंगे।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य :
✅ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना – हादसों से होने वाली मृत्यु और चोटों को रोकना।
✅ लोगों में चेतना बढ़ाना – लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों से अवगत कराना।
✅ सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना – हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और संयमित ड्राइविंग का पालन करना।
✅ नियमों का पालन सुनिश्चित करना – नागरिकों में यातायात अनुशासन की भावना विकसित करना।
जिले में सड़क हादसों के पांच प्रमुख कारण :
1️⃣ बिना हेलमेट वाहन चलाना
2️⃣ तीन सवारी
3️⃣ तेज गति से वाहन चलाना
4️⃣ मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग
5️⃣ शराब सेवन कर वाहन चलाना
इन कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान केंद्रित किया गया है ताकि नागरिक अपने जीवन और दूसरों की सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनें।
जांजगीर पुलिस की अपील :
बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
तीन सवारी से बचें।
शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
तेज गति से वाहन न चलाएं।
मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं।
10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अब सड़क सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
जांजगीर-चांपा पुलिस का संदेश:
“यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें।”










