
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अनाचार करने वाले आरोपी को अकलतरा पुलिस ने जिला महासमुंद से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी लोकेश धृतलहरे (उम्र 21 वर्ष, निवासी झलप पचरी, जिला महासमुंद) को पकड़ा गया। सायबर तकनीक की मदद से पुलिस ने अपहृता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(M) BNS तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर एवं आरक्षक राजकुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया — अपराधियों के लिए नहीं कोई रियायत।
Author: Kpn 24
Post Views: 314










