"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ज्योति नगर में गूंजी ‘हर हर महादेव’ की गूंज — महिलाओं ने किया काकड़ आरती पारायण, लगाए 56 भोग 

मनीष विद्यार्थी, खरगोन।
KPN24:- कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर ज्योति नगर स्थित ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। सुबह भोर में हुई काकड़ आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शंखध्वनि और घंटानाद के साथ जब “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजे तो मंदिर परिसर दिव्यता से भर उठा।

महाआरती के दौरान भगवान महादेव को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। समाजसेविका अनिता मालवीय और निर्मला डोंगरे ने बताया कि पिछले एक माह से यहां प्रतिदिन आरती की जा रही है। यह आरती न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है।

बुधवार को दीपदान के साथ काकड़ आरती पारायण संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह परंपरा जीवन में सुख-समृद्धि लाने और नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक है। आरती के बाद भक्तों में महादेव के 56 भोग की महाप्रसादी वितरित की गई।

दीपों की ज्योति और महादेव के भजन से आलोकित यह पर्व श्रद्धा, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता दिखा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More