"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गोधाम योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में निराश्रित, घुमंतू तथा कृषक पशुओं के परिरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौवंश पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत गोधाम योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

जिले में स्थित गौठानों में गोधाम संचालन हेतु पंजीकृत गौशाला संचालक, स्व-सहायता समूह तथा सहकारी समितियाँ अपने आवेदन पशुधन विकास विभाग में प्रस्तुत कर रही हैं। इन्हीं आवेदनों की समीक्षा एवं गोधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला एवं विकासखंड स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समुचित जाँच के निर्देश दिए और गोधाम स्थापना की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ गोधाम की नितांत आवश्यकता है तथा जो गौठान नेशनल हाइवे से सटे हैं, वहाँ गोधाम स्थापना को प्राथमिकता दी जाए।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि विकासखंड समितियों से प्राप्त आवेदनों की अनुशंसा शीघ्र भेजी जाए, ताकि जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को अनुमोदन हेतु शीघ्र प्रेषित किए जा सकें।

बैठक में उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ जांजगीर ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर अब तक कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32 आवेदनों की अनुशंसा विकासखंड स्तरीय समितियों द्वारा की गई है।

बैठक में जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सहित उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ जांजगीर उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More