"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार — थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगन्नाथ पाटले उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम बम्हनीन, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी जगन्नाथ पाटले ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ अशोभनीय हरकत की और बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025, धारा 74 एवं 79 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत एवं साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन एवं महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More