
KPN24:-;जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मजेय महोबे के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं मंडी प्रबंधन के संयुक्त दल द्वारा धान के अवैध भंडारण के विरुद्ध आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे में जांच के दौरान तीन व्यापारियों के गोदामों से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया गया।
यादव ब्रदर्स के प्रोपराइटर मणिशंकर यादव के गोदाम से 127 बोरी (51 क्विंटल) धान
तरूण ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुरेंद्र गिरी गोस्वामी के गोदाम से 80 बोरी (32 क्विंटल) धान
मां सरस्वती ट्रेडर्स के प्रोपराइटर योगेश कश्यप के गोदाम से 90 बोरी (36 क्विंटल) धान
मंडी अधिनियम के तहत सभी गोदामों में रखे धान की जप्ती की कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध भंडारण एवं अवैध क्रय-विक्रय पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










