"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बालोद जिले के ग्राम संबलपुर में कोसरिया मरार समाज के युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समाज के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाला मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज निरंतर शिक्षा, संगठन और संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है।

श्री साय ने कार्यक्रम में समाज की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए घोषणा की कि

कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्रीराम, सीता मैया, और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

समारोह में संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और आम नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले से दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा, तथा एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर भी शामिल रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More