
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मामले का संबंध ग्राम धुरकोट थाना जांजगीर निवासी मृतक रोहित कुमार सूर्यवंशी (35 वर्ष) से है, जिन्होंने 28 जून 2025 को ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु होने पर मर्ग कायम कर जांच की गई थी।
मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी एवं ससुराल पक्ष के कथनों, प्राप्त पीएम रिपोर्ट एवं एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि मृतक को जमीन के बंटवारे को लेकर जितेन्द्र, महेन्द्र, बिहारी और गिरधारी (सभी निवासी धुरकोट) द्वारा लगातार मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 1002/2025, धारा 115(2), 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. जितेन्द्र सूर्यवंशी, पिता लतेल सूर्यवंशी, उम्र 28 वर्ष
2. महेन्द्र सूर्यवंशी, पिता लतेल सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष
3. बिहारी सूर्यवंशी, पिता कलीराम सूर्यवंशी, उम्र 52 वर्ष
4. गिरधारी सूर्यवंशी, पिता कलीराम सूर्यवंशी, उम्र 46 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम धुरकोट, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा)
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक राजू लाल लटेवाल एवं विनोद राठौर का सराहनीय योगदान रहा।










