"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे के निर्देशन में बलौदा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आर.एफ. 55 कटरा परिसर में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही वन विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा की गई।

मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.पी. राठिया के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बनी अवैध झोपड़ियों एवं झालों को हटवाया। इस दौरान कुल 0.614 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

दल ने मौके पर उपस्थित निवासरत लोगों को समझाइश दी तथा उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.पी. राठिया ने बताया कि —

“वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण वन अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। विभाग समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई कर वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी टेकराज सिंह सिदार, वनरक्षक अशोक सोनी, अभिषेक कुर्रे सहित विभागीय अमले की सक्रिय भूमिका रही।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वन भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण से बचें तथा वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More