"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान तेज — SP विजय कुमार पाण्डेय पहुंचे सिवनी व सिल्ली, महिला कमांडो टीम का गठन

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को नए आयाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम सिवनी और थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम सिल्ली पहुंचे। सामाजिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।

महिला कमांडो टीम का गठन — टोपी व सीटी का वितरण

नशा मुक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से दोनों ही ग्रामों में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों को पुलिस अधीक्षक द्वारा टोपी व सीटी का वितरण कर जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

SP ने बच्चों को कापी-पेन और पुस्तकें बांटी

कार्यक्रम के दौरान SP पाण्डेय ने बच्चों में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कापी, पेन एवं पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि—
“जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है, वह कभी भी अपराध की राह नहीं पकड़ता।”

नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी

अवैध शराब, जुआ और सट्टे से होने वाले सामाजिक नुकसान पर SP ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा परिवार से लेकर समाज तक बर्बादी का कारण बनता है और इससे दूरी बनाना ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील

अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई त्रासदियां जन्म लेती हैं।

नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस को ऐसे अपराधों की रोकथाम में सहयोग दें।

यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे,
निरीक्षक सावन कुमार सारथी (चौकी नैला प्रभारी),
निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला)
सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More