"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फरार वारंटियों की धरपकड़—16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

KPN24:- जांजगीर–चांपा जिले में शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर–चांपा पुलिस ने बीती रात्रि विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई पूरे जिले में एक साथ संचालित की गई।

फरार वारंटियों की धरपकड़—16 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न थाना–चौकी क्षेत्रों में की गई दबिश के दौरान कुल 16 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसमें—

थाना जांजगीर : 05 गिरफ्तारी वारंट

थाना बलौदा : 01 स्थायी वारंट

थाना अकलतरा/कोटमीसोनार : 08 स्थायी वारंट

थाना पामगढ़ : 02 गिरफ्तारी वारंट

यह सभी वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी धरपकड़ बीते रात्रि अभियान में संभव हो सकी।

निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों पर विशेष निगरानी

जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस ने 132 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के ठिकानों पर जाकर सघन जांच की।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध और चिन्हित बदमाशों के व्यवसाय, गतिविधियों, आजीविका के साधनों की जानकारी ली।

उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी गई।

लगातार अपराधों में लिप्त और मारपीट/गुंडागर्दी की शिकायतों वाले व्यक्तियों को निगरानी एवं गुण्डा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।

रात्रिकालीन गश्त और सर्च अभियान

असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने—

जिलाभर के चिन्हित स्थानों पर रात्रिकालीन गश्त की।

संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

फरार वारंटियों, निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग की गई।

जांजगीर–चांपा पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More