
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी का नाम व पता
भोला उर्फ दिनेश घिरही, उम्र 25 वर्ष
निवासी — गुरुघासीदास चौक, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
घटना का विवरण
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 17 नवंबर 2025 की शाम जब वह मार्ग से गुजर रही थी, तभी आरोपी भोला उर्फ दिनेश धिरही ने उसे बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए मारपीट भी की।
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अधिकारी का योगदान
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में
निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा
का सराहनीय योगदान रहा।










