"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की चांपा थाना पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दोनों को पकड़ा और उनसे दो नग धारदार हथियार जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपी

1. लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज, पिता पवन भारद्वाज, उम्र 29 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक, जगदल्ला, चांपा

2. मंगल सिंह टंडन, पिता वीर सिंह टंडन, उम्र 35 वर्ष, निवासी कॉलेज रोड, छुहिया तालाब, जगदल्ला, चांपा

मामले का विवरण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक गौरव पथ रोड के आसपास धारदार हथियार लहरा रहे हैं और लोगों में दहशत फैला रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दो धारदार हथियार बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उरांव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत एवं भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More