"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विधायक प्रतिनिधि जिला खनिज शाखा सक्ती बनाए गए नीलम चन्द्रा

KPN24:- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के अंतर्गत नीलम चन्द्रा को जिला खनिज शाखा सक्ती के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नीलम चन्द्रा को मिली इस जिम्मेदारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

नियुक्ति उपरांत नीलम चन्द्रा ने कहा कि वे विधायक बालेश्वर साहू एवं संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने हेतु वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में नंदकुमार चन्द्रा, राजकुमार चन्द्रा, ताम्रध्वज चन्द्रा, नंदा नायक चन्द्रा, दीपक साहू, सन्नी यादव, चंदन धीवर, पींटू चौहान, नीरा सिदार, केवरा कुर्रे, रीना तिवारी, गौतम चन्द्रा, बोधसाय चन्द्रा, उमाशंकर चन्द्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More