
KPN24:- शक्ति जिले के नगर पंचायत जैजैपुर में संचालित हंसल एकेडमी और लाइब्रेरी अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ा केंद्र (हब) बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां पहले आईईएस, आईपीएस, न्यायिक सेवा, इंजीनियरिंग, मेडिकल तथा अन्य उच्च पदों की तैयारी के लिए युवाओं को बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, वहीं अब जैजैपुर में ही सुव्यवस्थित और उन्नत शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
एकेडमी द्वारा तक्षशिला एवं विक्रमशिला नाम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, जहां बड़ी संख्या में युवा और छात्राएं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यहां विद्यार्थियों को शांत वातावरण, स्टडी रूम, संदर्भ पुस्तकों का भंडार, करंट अफेयर्स मैटेरियल और डिजिटल संसाधनों की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
हंसल एकेडमी पूर्व से ही स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अनेक छात्र-छात्राएं आज उच्च सरकारी पदों पर पदस्थ होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
सुरेश साहू के नेतृत्व में संचालित यह विशाल कैम्पस वर्तमान में शक्ति जिले का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में यह छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने की संभावना रखता है।
लाइब्रेरी में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है, जो अपने सपनों की मंजिल पाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। यहां से भविष्य में कलेक्टर, कमीशनर, न्यायाधीश, इंजीनियर, डॉक्टर, लेफ्टिनेंट, ब्रिगेडियर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचने वाले युवाओं की बड़ी संख्या तैयार होने की उम्मीद है।
जैजैपुर शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद तीनों ही क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हुए जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है। हंसल लाइब्रेरी अब दूर-दूर के विद्यार्थियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुकी है, जहां प्रवेश हेतु छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है।










