"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा दैहिक शोषण करने के मामले में चौकी नैला पुलिस ने आरोपी रितेश कुमार (उम्र 23 वर्ष), निवासी सरखो वार्ड नं. 15, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिक बालिका को विवाह का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर 30 जून 2025 को चौकी नैला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की खोजबीन लगातार जारी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 64(M), 87 BNS तथा 04, 06 POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक सावन सारथी, चौकी प्रभारी नैला

सउनि शेख सफी उल्लाह

प्र. आर. सतीष राणा, जगदीश अजय

म.प्र. आर. राजकुमारी खुटे

आर. डिकेशवर साहू, संतोष रात्रे

अश्वनी मार्बल, म.आर. शकुंतला नेताम

उपरोक्त स्टाफ का प्रकरण का सफल खुलासा करने में सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More