"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जे.पी.पी के प्रदेश अध्यक्ष बने दुर्गाप्रसाद डडसेना, कार्यकर्ताओं में उत्साह

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में जन प्रगति पार्टी (J.P.P) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए बिर्रा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं प्रख्यात पत्रकार दुर्गाप्रसाद डडसेना को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

ज्ञात हो कि जे.पी.पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यह नियुक्ति की गई। पार्टी के प्रति डडसेना की लगन, निष्ठा और संगठन क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

नियुक्ति पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा ने कहा
“मैं अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा प्रसाद डडसेना को पत्र देकर चुनता हूं। वे सहज, सरल एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में संगठन मजबूती की नई इबारत लिखेगा।”

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद डडसेना ने संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा—
“पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।”

उनकी नियुक्ति पर संरक्षक चित्रभानू पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, सुरेश कुमार, एकांश पटेल, कमल खूंटे, हेमंत कुमार जायसवाल, मोतीलाल कश्यप सहित कई शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More