"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

KPN24 :- जांजगीर-चांपा नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 01 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे की है, जब आरोपीगण एक राय होकर पीड़ित के घर पहुंचे और अश्लील गालियाँ देते हुए गैती का बेंट और डंडों से हमला किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. सूरज मधुकर, उम्र 25 वर्ष

2. जयप्रकाश मधुकर उर्फ जेपी मधुकर, उम्र 27 वर्ष

3. टार्जन मधुकर, उम्र 19 वर्ष

4. दाऊ राम अजय, उम्र 28 वर्ष
सभी निवासी — ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की तत्परता

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More