"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

देश की अर्थव्यवस्था का आधार है कृषक : विधायक बालेश्वर साहू

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ प्रदेश में 15 नवंबर से हो चुका है, किंतु खेतों में नमी के चलते जिले में धान कटाई में विलंब हुआ। जैसे ही कटाई आरंभ हुई, उपार्जन केंद्रों में टोकन कटना प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में सेवा सहकारी समिति बिर्रा, तालदेवरी एवं कृषि शाखा केंद्र डभराखुर्द में धान खरीदी शुभारंभ का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मां लक्ष्मी, छत्तीसगढ़ महतारी और धान तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा की विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर खरीदी प्रक्रिया का उद्घाटन किया। प्रथम किसानों का तिलक कर शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। पूजा-अर्चना पं. जितेन्द्र तिवारी ने करवाई।

किसानों की मेहनत अब रंग लाएगी – विधायक साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बालेश्वर साहू ने कहा—

“देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार किसान हैं। किसानों की कड़ी मेहनत अब रंग लाने वाली है। समर्थन मूल्य पर धान बेचकर किसान लाभान्वित होंगे। खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।”

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएँ संचालित कर रही है और यह सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है।

पूर्व जिला मंत्री चेतन दास महंत ने कहा—

“पूर्ववर्ती सरकार की अपेक्षा वर्तमान विष्णु देव सरकार किसानों को साथ लेकर चल रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार बधाई के पात्र हैं।”

अन्य वक्ताओं ने किया संबोधन

कार्यक्रम को आशीष तिवारी, होरीलाल कलार, संतोष कश्यप, घन्नू डडसेना, सोनू जायसवाल, शत्रुघन निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

किसानों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से — पिलीबाई एकादशिया साहू (सरपंच), संतोष कश्यप (अध्यक्ष बिर्रा), भूवनलाल साहू, छोटेलाल पटेल, कमलेश कश्यप, संतन महंत, नरेंद्र सिंह (संस्था प्रबंधक), दीपक देवांगन (ऑपरेटर), मुकेश कुमार चंद्रा, तिलकराम कश्यप, शशि भूषण कश्यप, दिगंबर पटेल, रोहित चंद्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More