
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान की आवाजाही रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर 24 घंटे सघन निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान के भंडारण या परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए और जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी रखा जाए।
विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी, बड़ी मात्रा में धान जब्त
संयुक्त टीम ने अकलतरा एवं पामगढ़ तहसील के कई ग्रामों में छापेमारी कर कुल 329 कट्टी (131.60 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया है।
तहसील / ग्राम व्यक्ति का नाम कट्टी मात्रा (क्विंटल)
ग्राम कल्याणपुर (अकलतरा) ब्रजेश निर्मलकर 35 14.00
ग्राम कल्याणपुर (अकलतरा) दिनेश निर्मलकर 103 41.20
ग्राम रसौटा (पामगढ़) लीलाराम रत्नाकर 85 34.00
ग्राम भुईगांव (पामगढ़) राधेश्याम अग्रवाल 62 24.80
ग्राम भिलोनी (पामगढ़) गोकुल पटेल 44 17.60
कुल जप्त धान: 329 कट्टी — 131.60 क्विंटल
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा—
“जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध धान का भंडारण व परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”










