"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन संकुल इकाई बिर्रा का हुआ गठन

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार संकुल केंद्र बिर्रा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किया गया—

पुरुष प्रकोष्ठ

अध्यक्ष — गोवर्धन चंद्रा

उपाध्यक्ष — तुलेश्वर देवांगन

सचिव — सीलाराम संवरा

प्रवक्ता — नोहर राम साहू

कोषाध्यक्ष — सीताराम जायसवाल

विशेष आमंत्रित सदस्य — कन्हैया देवांगन, ललित सिदार

महिला प्रकोष्ठ

अध्यक्ष — श्रीमती मीनाक्षी कश्यप

उपाध्यक्ष — श्रीमती प्रियंका मनहर

सचिव — श्रीमती निहारिका साहू

संकुल संयोजक के रूप में तीजूराम साहू को दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री छबि कुमार पटेल, शैक्षिक समन्वयक लखनलाल कश्यप, प्रधान पाठक संतराम कश्यप, मथुरा मधुकर, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, निहारिका साहू, सरिता चौहान, बीना डड़सेना, हेमंत कौशले, पंचराम कश्यप, एकादशिया खूंटे, सीलाराम संवरा, नोहर राम साहू, सीताराम जायसवाल, ललित सिदार, प्रमोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More