
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए त्वरित कार्यवाही की।
छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,000, बरामद की है। साथ ही शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला बर्तन एवं तबेला भी जब्त किया गया।
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी – सुखसागर टंडन उर्फ सागर उर्फ डोडीहा (उम्र 24 वर्ष) निवासी – कटोद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी व स्टाफ
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश शेन्डे (थाना प्रभारी नवागढ़) एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










