"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न छात्रावास—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डीडीयू छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी छात्रावास सहित अनेक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण को धन्यवाद देते हुए कहा कि
“गुरु घासीदास जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मूल्य शिक्षा के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।”

प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More