
मनीष विद्यार्थी खरगोन
KPN24:- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के थाना बलकवाड़ा क्षेत्र में यूरिया खाद की कालाबाज़ारी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य का यूरिया एवं 8 लाख रुपये कीमत का लोडिंग वाहन जब्त किया है। साथ ही मामले में तीन आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ कृषि अधिकारी, कसरावद ने चौकी खलटाका को सूचना दी थी कि ग्राम नीमरानी स्थित महाकाल ट्रेडर्स में उर्वरक के अवैध भंडारण एवं कालाबाज़ारी की शिकायतें मिली हैं।
सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गोदाम से यूरिया का अवैध भंडारण, परिवहन, कालाबाज़ारी एवं धोखाधड़ी जैसे तथ्य सामने आए।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 393/25, धारा 318(4) BNS एवं EC एक्ट 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तीन आरोपियों पर कार्रवाई
किसानों के साथ हो रही यूरिया खाद की कालाबाज़ारी को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए—
कंपनी मालिक महेंद्र पित्ता हज़ाभाई दाफड़ा, निवासी कंडोल, कच्छ (गुजरात)
कंपनी सुपरवाइज़र सत्यजीत पिता देवेंद्र गोहिल, निवासी चंदरोड़, भावनगर (गुजरात)—को 9 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इससे पूर्व मामले में एक अन्य आरोपी—
रजत पिता राधेश्याम अजमेरा, निवासी मानपुर, जो किसानों से यूरिया एकत्र कर कंपनी को सप्लाई करता था, को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
कार्रवाई में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में— थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव,थाना प्रभारी मंडलेश्वर उनि दीपक यादव, उनि पप्पू मौर्य, आरक्षक जीतेन्द्र बघेल, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. अमित पाल, आर. अभिषेक राणावत, आर. सुमित भदौरिया, आर. प्रवीण एवं, सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।










