
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को धमकी देकर डराता था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरेन्द्र रात्रे (19 वर्ष), निवासी ग्राम भलपहरी, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और अनु.अ.पु.अ. अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं पीड़िता को भगाने में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)M, 65(1), 87 BNS, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, तथा आईटी एक्ट की धारा 67(क), 67(ख) के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही में योगदान:
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजा रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










