"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग बालिका को अश्लील इशारा करते हुए पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के  कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ अश्लील इशारा करते हुए उसका पीछा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी रत्ना कश्यप (उम्र 30 वर्ष), निवासी पचेड़ा, थाना जांजगीर बताया गया है।

घटना का विवरण

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को सूचना दी कि दिनांक 08.12.2025 को आरोपी उसके पीछे लगा रहा और अश्लील इशारे कर उसे परेशान किया। शिकायत पर थाना जांजगीर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

नाबालिग से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी को खोजकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक माणिकांत पांडे एवं जांजगीर थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More