"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लाइवलीहुड कॉलेज और जिला अस्पताल में अस्थायी रूप से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों को दिया तेजी से पूरा करने का निर्देश

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रस्तावित नवीन चिकित्सा महाविद्यालय की अस्थायी शुरुआत को लेकर तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को लाइवलीहुड कॉलेज तथा जिला अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और मेडिकल टीम को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दल में एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, सिम्स बिलासपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नवीन चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश नहरेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.के. मरकाम, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एस. कुजूर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि स्थायी भवन निर्माण पूर्ण होने तक मेडिकल कॉलेज का संचालन अस्थायी रूप से लाइवलीहुड कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर से किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज में मेडिकल विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएँ संचालित होंगी, वहीं छात्र-छात्राओं के आवास की व्यवस्था जिला अस्पताल स्थित जीएनएम भवन में की जा रही है।

उन्होंने निर्देशित किया कि कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, कौशल विकास लैब और व्यावहारिक प्रशिक्षण की सभी आवश्यक सुविधाएँ समय सीमा में उपलब्ध कराई जाएँ, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More