
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर
KPN24 :- समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लीनेस क्लब बुरहानपुर की बैठक हाल ही में फाउंडर एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर रफत आसिफ खान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सरोज ठाकुर को अध्यक्ष, माधवी सोनावने को सचिव तथा एकता शिवहरे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मनोनयन पर सदस्यों ने सहमति जताते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जनवरी माह में आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने मिलकर नई टीम को समर्थन और सहयोग का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में मीना चौहान, मनोरमा शर्मा, रजनी गट्टानी, इंद्रजीत बिंद्रा और सुहानी ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। पूरी जानकारी फाउंडर एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर रफत आसिफ खान द्वारा प्रदान की गई।










