
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में प्रथम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी, सरकंडा (पुलिस थाना के पास), बहतराई रोड बिलासपुर द्वारा निःशुल्क अस्थि, न्यूरो एवं मधुमेह रोग जांच, चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज रविवार, 14 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से आचार्य चाणक्य सभागार भवन, बिर्रा में आयोजित होगा।
शिविर में डॉ. रजनीश कुमार पांडे, डॉ. एस.के. धर, डॉ. लक्ष्मी नारायण मिश्रा, डॉ. वैभव कौशिक, डॉ. अंबिकेश पांडे सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे, जो मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।
शिविर के संयोजक मनोज कुमार तिवारी ने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Author: Kpn 24
Post Views: 352










