"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विजय दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीदों को किया नमन

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय दिवस 16 दिसंबर के अवसर पर राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और अदम्य पराक्रम का गौरवपूर्ण प्रतीक है, जो प्रत्येक देशवासी के मन में गर्व और कृतज्ञता की भावना जागृत करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने 1971 के ऐतिहासिक युद्ध का स्मरण करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस, त्याग और बलिदान का परिचय देकर देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की। उनके पराक्रम से न केवल भारत की सैन्य शक्ति विश्व मंच पर स्थापित हुई, बल्कि मानवता, राष्ट्रधर्म और कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समर्पण की अमर प्रेरणा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलना, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना ही विजय दिवस पर उन्हें सच्ची और स्थायी श्रद्धांजलि है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More