
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर साहू समाज के नवनिर्वाचित राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान की सराहना की।
मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर साहू एवं विधायक इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, गिरजा साहू, नारद साहू, नंद लाल साहू, चंद्रभूषण साहू सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा राज्य के विकास में सहभागी बनने की प्रतिबद्धता जताई।










