
KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब के अंतर्गत 22 दिसम्बर को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर चांपा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।
सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम को और भी यादगार बनाएगी।
राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।










