"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

होंडा शोरूम चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹1.55 लाख नकद जब्त

मनीष विद्यार्थी खरगोन | 

KPN24:- खरगोन जिला मुख्यालय के बिस्टान रोड स्थित होंडा शोरूम में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी राशि ₹1,55,000 जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को फरियादी विशाल, निवासी श्रीनाथ कॉलोनी खरगोन ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके होंडा शोरूम के सर्विस सेंटर में अज्ञात बदमाशों ने शटर तोड़कर कैश काउंटर व स्पेयर पार्ट्स के गल्ले से ₹4,75,402 नगद चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की थी।

पुलिस ने 6 नवंबर को मामले का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल एक आरोपी जितु पिता हरेसिंह, निवासी निवाली जिला बड़वानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹2,40,000 नगद बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपी जितु ने बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी दिलीप, निवासी ग्राम नवलपुरा, थाना सेंधवा ग्रामीण, जिला बड़वानी के साथ मिलकर की थी।

इसके बाद से फरार चल रहे आरोपी दिलीप की लगातार तलाश की जा रही थी। 19 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई नगदी ₹1,55,000 बरामद की। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन बनवारीलाल मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिरसाठ, दिवान सिंह नरगांवें, सउनि सुरेश चौहान, श्रीराम भुरिया, प्रआर श्याम पंवार, संतोष शुक्ला, आरक्षक राजेश पटेल, मोहन वास्केल, आले अली, करण बोरकर, कृष्णकांत, जेतराम बर्डे तथा साइबर सेल से उनि दीपक तलवारे, अभिलाष डोगरे और सचिन चौधरी का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More