"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

JSW प्लांट नरियरा में अवैध वसूली व धरना-प्रदर्शन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 23 दिसंबर 2025 | KPN24.com

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएसडब्ल्यू प्लांट नरियरा के मुख्य गेट पर बार-बार धरना-प्रदर्शन कर अवैध धन की मांग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा लोगों को उकसाकर कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने और आवागमन बाधित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी अकलतरा थाना एवं मुलमुला थाना में आपराधिक व ठगी के प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अलग-अलग मामलों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
सत्यप्रकाश निर्मलकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी नरियरा, थाना मुलमुला
ज्योति नोरगे (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम रोगदा, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
मामले का विवरण
पुलिस ने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को आरोपी सत्यप्रकाश निर्मलकर एवं ज्योति नोरगे जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट के भीतर जबरन घुस गए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्ड एवं कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की तथा मना करने पर गाली-गलौच करते हुए मुख्य गेट पर बैठकर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया।
पूर्व में भी आरोपियों द्वारा प्लांट के मुख्य गेट और अंदर प्रवेश कर आवागमन बाधित करने, तोड़फोड़ की धमकी देने एवं अवैध धन की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आ चुकी थीं। इस संबंध में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 656/2025 धारा 296, 126(2), 333, 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसके अतिरिक्त कुछ दिन पूर्व दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 582/25 धारा 126(2), 332(A), 3(5) बीएनएस के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।
कंपनी व मजदूरों पर पड़ रहा था असर
जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं के नाम पर जमीन नहीं होने के बावजूद ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन करते थे। इससे मजदूरों एवं कर्मचारियों का जीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं वाहनों के प्रवेश में बाधा के कारण कंपनी के उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था।
कंपनी प्रबंधन द्वारा कई बार बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल कर अवैध धन की मांग की जाती रही। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More