
राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के मुखारविंद से बहेगी श्रीकृष्ण भक्ति की धारा
KPN24.com बिर्रा:- ठाकूरदेव बाबा की असीम कृपा से ग्राम बरपाली की पावनधरा में साहू परिवार के तत्वावधान में नववर्ष के शुभ अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ होगा।
कथा व्यासपीठ पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी (सक्ती) विराजमान होंगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। वेदी पूजन एवं देव आह्वान के पश्चात कथा का शुभारंभ होगा।
कथा का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
5 जनवरी: कथा महात्म्य
6 जनवरी: शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, कपिलोख्यान
7 जनवरी: सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र
8 जनवरी: समुद्र मंथन, वामनावतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव
9 जनवरी: माखनचोरी लीला, गोवर्धन पूजा
10 जनवरी: महारास, श्रीकृष्ण–रुक्मिणी मंगल विवाह
11 जनवरी: सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम व चढ़ोत्तरी
12 जनवरी: यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कथा का समापन
आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती भगवती साहू, चमारराय साहू, सतकौड़ प्रसाद साहू, तीजराम साहू, घांसीराम, कांशीराम, घसियाराम, रामनाथ साहू, संतोष साहू, राधेश्याम साहू सहित समस्त साहू परिवार एवं क्षेत्र के श्रद्धालु व शुभचिंतक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में सहभागी बनकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।










