"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नामदेव समाज ने श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज का 755वाँ प्राकट्य उत्सव

मनीष विद्यार्थी बड़वाह।

KPN24:- सकल नामदेव समाज बड़वाह द्वारा भक्त शिरोमणि संत नामदेव जी महाराज का 755वाँ प्राकट्य महोत्सव एवं अन्नकूट समारोह शुक्रवार सायं गुरु गोविंद सराय में भव्यता, श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र से पधारे सुप्रसिद्ध कथाकार माउली विक्रम महाराज रहे। विशेष अतिथियों में गुरुद्वारा साहिब से पधारे ग्रंथि जी, ब्रह्माकुमारी केंद्र से वीणा दीदी एवं अनिता दीदी सहित समाज के वरिष्ठजन राजकुमार नामदेव, प्रो. रमेश जाचपुरे, धर्मेंद्र नामदेव, बद्री मंडवाल, कैलाश नामदेव, आनंदीलाल नामदेव एवं चंदूलाल मंडलवाल मंचासीन रहे।
समाजजनों द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत में मनीष मंडवाल, सुनील नामदेव, रितेश मंडवाल, विक्की पवार, शैलेन्द्र चौहान, योगेश सर्वा, सत्यम नामदेव, गोविंद नामदेव, दिलीप मंडवाल, गणेश विद्यार्थी एवं संजय चौहान सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन नितिन चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनीष मंडवाल द्वारा किया गया।
“धर्म से बढ़कर कोई जाति नहीं” – माउली विक्रम महाराज
मुख्य प्रवचन में माउली विक्रम महाराज ने कहा—
“माँ के कंधों से बढ़कर कोई छाती नहीं होती और धर्म से बढ़कर कोई जाति नहीं होती। यदि सनातन धर्म नहीं तो जाति का क्या अर्थ है।”
उन्होंने संत नामदेव जी महाराज के जीवन, उनकी अनन्य भक्ति, नाम-स्मरण और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रवचनों से प्रेरणा लेकर समाजजनों ने अपने जीवन को संत नामदेव जी महाराज के समान दिव्य और अलौकिक बनाने का संकल्प लिया।
आध्यात्मिक चेतना व सेवा भाव का संदेश
ब्रह्माकुमारी केंद्र की वीणा दीदी ने आध्यात्मिक जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को भौतिक आवरण से ऊपर उठकर प्रेम, स्नेह, आनंद और खुशी जैसे गुणों से परिपूर्ण होकर सर्व का दाता बनना चाहिए।
वहीं गुरुद्वारा साहिब से पधारे ग्रंथि जी ने संत नामदेव जी महाराज द्वारा रचित अभंगों का भावार्थ समझाते हुए भजन प्रस्तुत किए। ज्ञानी जी द्वारा शब्द कीर्तन के माध्यम से संत नामदेव जी की जीवनशैली का सुंदर वर्णन किया गया।
स्मृति चिन्ह भेंट, सामूहिक आरती व अन्नप्रसादी
समारोह के दौरान समाज द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात श्री संत नामदेव जी महाराज की सामूहिक आरती संपन्न हुई।
कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
यह आयोजन सर्व नामदेव समाज बड़वाह का द्वितीय वार्षिक आयोजन था, जिसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More