"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय धर्म एवं विज्ञान’ ग्रंथ का किया विमोचन

रायपुर | 26 दिसम्बर 2025 | KPN24.com मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किए गए संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म एवं विज्ञान” के नवीनतम संस्करण का विमोचन अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रंथ को गौ विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक सोच और गौ आधारित जीवन पद्धति को समझने में सहायक सिद्ध होगी तथा ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में गाय की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ दूध, दही, घी, गोबर एवं गोमूत्र पर आधारित विभिन्न वैज्ञानिक शोधों को प्रमाण सहित सरल एवं व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि विद्यार्थी इसे सहजता से अध्ययन कर सकें। इसके अतिरिक्त गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण तथा पर्यावरण संरक्षण में गौ की भूमिका को भी विस्तार से समाहित किया गया है।
विमोचन कार्यक्रम में प्रांत संयोजक अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, श्रीमती रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More