"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी:- 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री व 9 मंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां

KPN24.com | मनीष विद्यार्थी खरगोन 
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित घोषणा शुक्रवार देर रात कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की, जिससे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में लंबे समय से बनी उत्सुकता समाप्त हो गई।
जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से इस कार्यकारिणी में अनुभव और ऊर्जा का संतुलित समावेश किया गया है। कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री के साथ-साथ कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, आईटी सेल संयोजक एवं मन की बात प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
उपाध्यक्ष बनाए गए
श्रीमती प्रभा राठौर, श्रीमती शालिनी रतोरिया, शिक्षाविद् डॉ. शंभूसिंह मनहर, महेंद्र यादव, जितेंद्र सुराना, डॉ. बद्री पाटीदार (महेश्वर), मांगीलाल गाडग़े एवं प्रभात कैलाश पंडित।
महामंत्री नियुक्त
विवेक भटोरे, हरेसिंह चावड़ा एवं प्रकाश पाटीदार।
मंत्री बनाए गए
श्रीमती अमिता मंत्री, श्रीमती शिंधु जोशी, दुलीचंद बांके, प्रहलाद रामलाल पटेल, सचिन सगर, संतोष राठौर, गोविंद बड़ोले, अनुराग दांगी एवं कैलाश जाट।
इसके अतिरिक्त डॉ. भीमसिंह जाटव को कोषाध्यक्ष, विजय पटेल को कार्यालय मंत्री, कांतिलाल कर्मा को जिला मीडिया प्रभारी तथा शुभम जायसवाल को आईटी सेल संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं दीपक ठाकुर (बड़वाह) को मन की बात प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
नई जिला कार्यकारिणी में रायशुमारी एवं पारदर्शिता के साथ नए और पुराने कार्यकर्ताओं का समन्वय देखने को मिला है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यालय मंत्री विजय पटेल ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे की अध्यक्षता में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर बैठक भी संपन्न होगी।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More